सुशांत की बहन ने लिखा ओपन लेटर, कहा- काश, मैं तेरे सारे दर्द ले पाती
Image Credit: Shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में पेशेवर रंजिश के एंगल से जांच होगी। पांच प्रोडक्शन हाउसेज से पूछताछ हो सकती है। दूसरी तरफ साजिद नाडियाडवाला ने गृहमंत्री से मांग की है कि सुशांत की विचलित करने वाली तस्वीरों को प्रसारित करने से रोका जाए। इसके अलावा सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर लिखे एक ओपन लेटर में कहा- काश, मैं तेरे सारे दर्द ले पाती।