सुशांत सिंह आत्महत्या मामला: रिया चक्रवर्ती ने जारी किया वीडियो, कहा- न्याय मिलने का भरोसा
Image Credit: shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद कई आरोपों से घिरीं उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने वीडियो जारी किया है। इसमें वो कह रही हैं कि उन्हें भगवान और न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा, "मुझे भरोसा है कि मुझे न्याय मिलेगा। मीडिया में मेरे बारे में कई बातें कही जा रही हैं, लेकिन मामला अदालत में होने के कारण मैं अपने वकील की सलाह पर इन पर टिप्पणी नहीं करुंगी। सत्यमेव जयते।"