Sushant Suicide Case: शेखर सुमन ने की CBI जांच की मांग, सुसाइड नोट पर कही ये बात
Image Credit: zeenews
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद शेखर ने ट्वीट कर लिखा, 'यकीन नहीं कर पा रहा कि सुशांत जैसा इतना दृढ़ निश्चयी और इंटेलिजेंट इंसान बिना सुसाइड नोट छोड़े अपनी जिंदगी खत्म कर सकता है. जो हमें दिख रहा है बात इससे ज्यादा गहरी है.' शेखर ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'मैं #justiceforSushantforum नाम से एक फोरम बना रहा हूं, जहां मैं सबसे प्रार्थना करता हूं कि सरकार पर दबाव बनाएं कि सुशांत की मौत की सीबीआई जांच हो.