सुशांत की बहन ने शुरु किया वर्ल्ड कैंपेन, एक साथ दुनियाभर में होगा गायत्री मंत्र का जाप
Image Credit: Twitter
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ग्लोबल कैंपेन शुरू किया है। जिसके तहत दुनिया भर में एक साथ सुशांत के लिए गायत्री मंत्र का जाप होगा। पोस्ट के मुताबिक 22 अगस्त, 2020 को 11 बजे #GayatriMantra4SSR के तहत सभी एकट्ठा होंगे और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करेंगे। दुनियाभर से करीब सवा लाख लोगों के सुशांत के लिए होने वाली इस प्रेयर में शामिल होने की संभावना है।