तापसी पन्नू और प्रतीक गांधी 'वो लड़की है कहां' में साथ आएंगे नजर
Image Credit: shortpedia
अभिनेत्री तापसी पन्नू इस साल अपनी कई बड़ी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। अब उनकी एक और बड़ी फिल्म की घोषणा हो चुकी है। वह सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म 'वो लड़की है कहां' में वेब सीरीज 'स्कैम 1992' से ख्याति प्राप्त कर चुके अभिनेता प्रतीक गांधी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक इनवेस्टिगेटिव कॉमेडी फिल्म होगी, जिसमें तापसी एक पुलिस अधिकारी के किरदार में पर्दे पर अभिनय करती दिखेंगी।