बॉलीवुड में कदम रखने से पहले तापसी पन्नू सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर करती थी नौकरी
Image Credit: shortpedia
नाम शबाना, पिंक और थप्पड़ जैसी मूवी करने वाली एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और करीब 6 महीने सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनकर नौकरी भी की। इसी दौरान उन्होंने चैनल वी के टैलेंट शो गेट गॉर्जियस के लिए ऑडिशन दिया था। वो सेलेक्ट हो गईं और मॉडलिंग की ओर करियर को आगे बढ़ाया। तापसी ने 2010 में तेलुगू फिल्म से डेब्यू किया था। उसके बाद बॉलीवुड में 2013 में आई फिल्म चश्मेबद्दूर से कदम रखा।