तापसी पन्नू 'हसीन दिलरुबा' के लिए नहीं थी पहली पसंद, अभिनेत्री ने किया खुलासा
Image Credit: Newsbyte
तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। ट्रेलर में तापसी ने अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। फिल्म में वह काफी बोल्ड और यूनिक किरदार में दिखने वाली हैं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म की लीड कलाकार तापसी ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं। 'हसीन दिलरुबा' 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।