'तांडव' के मेकर्स को झटका, सुप्रीम कोर्ट का गिरफ्तारी पर रोक लगाने से इनकार
Image Credit: shortpedia
पिछले ही दिनों अमेजन प्राइम वीडियोज पर रिलीज हुई वेब सीरीज 'तांडव' को लेकर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। अब सुप्रीम कोर्ट ने 'तांडव' के कलाकारों, निर्माताओं और लेखक को एक और झटका दे दिया है। दरअसल, अदालत ने आज इनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से साफ इंकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट क कहना है कि मेकर्स तमाम FIR को रद्द करवाने के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाएं।