फिर नए विज्ञापन के साथ आया तनिष्क, इस बार 4 अभिनेत्रियां दे रहीं एकता का संदेश
Image Credit: Shortpedia
तनिष्क के पिछले विज्ञापन पर हिंदू धर्म की भावनाओं का आरोप लगा था। जिसके चलते कंपनी को वो विज्ञापन प्रसारित करने से रोकना पड़ा। अब तनिष्क फिर एक विज्ञापन के साथ आया है। जिसके जरिए वो पिछले विज्ञापन से हुई आलोचना को कम कर सके। एकत्वम ब्रांड के लिए जारी नए विज्ञापन में नीना गुप्ता, निमरत कौर, सयानी गुप्ता और अलाया फर्नीचरवाला एकता का संदेश देती हुई दिख रही हैं।