तेलुगू एक्टर हर्षवर्धन राणे कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
तेलुगू एक्टर हर्षवर्धन राणे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी। एक फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया हूं'। उन्होंने आगे लिखा, 'मेरे आरोग्य सेतु एप के अनुसार मैं कोविड पॉजिटिव पाया गया हूं! तो अब शायद 10 दिनों के आइसोलेशन में रहना होगा। मेरे पास एक गुड न्यूज थी लेकिन अब आपको 10 और दिन रुकना होगा'।