तेलुगू अभिनेता नितिन ने हैदराबाद में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी से की शादी
Image Credit: Shortpedia
तेलुगू अभिनेता नितिन ने 26 जुलाई को हैदराबाद में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शालिनी से शादी की। 22 जुलाई को ही उनकी सगाई हुई थी। हालांकि उनकी शादी अप्रैल में होनी थी लेकिन लॉकडाउन के चलते नहीं हो सकी। शादी समारोह बेहद साधारण रहा। परिवार के सदस्य मौजूद रहे। तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। दोनों 8 साल तक रिलेशन में रहे। शादी में कोरोना गाइडलाइंस का ख्याल रखा गया।