आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ दर्ज मामले को कोर्ट ने रद्द किया
Image Credit: shortpedia
संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' विवादों में है। फिल्म की कहानी को लेकर संजय, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट और फिल्म के लेखक हुसैन जैदी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। अदालत ने इन तीनों ही हस्तियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। अब मुंबई की एक कोर्ट ने इस मामले में बड़ी राहत दी है। इनकी आगामी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के खिलाफ दर्ज मामले को मुंबई की सिविल कोर्ट ने रद्द कर दिया है।