रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' अंग्रेजी भाषा में भी होगी रिलीज
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म '83' के रिलीज होने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन जगत भी इस फिल्म के जल्द रिलीज होने की उम्मीद जता रहा है। अब खबर आ रही है कि फिल्म '83' को दुनियाभर में अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इस फिल्म को देशभर में हिन्दी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाना था।