दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बनी फिल्म का टीजर रिलीज
Image Credit: shortpedia
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है और पूरा देश उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। भले ही उनकी मौत अब भी सबके लिए रहस्य हो, लेकिन सुशांत के लिए न्याय की मांग अभी भी जारी है। सुशांत की यादों को जीवंत बनाए रखने के लिए और उनकी मौत की अनसुलझी कहानी पर 'न्याय: द जस्टिस' नाम की फिल्म भी बनाई गई है। आज इस फिल्म का टीजर रिलीज हो गया।