लॉकडाउन के बाद भारत में सबसे ज्यादा देखी गई हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट'
Image Credit: Newsbyte
हाल ही में रिलीज हुई क्रिस्टोफर नोलन के निर्देशन में बनी फिल्म 'टेनेट' को लेकर शानदार रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल, खबर है कि यह लॉकडाउन के बाद भारत में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म के रूप में उभर कर सामने आई है। फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसनस, जॉन डेविड वॉशिंगटन और बॉलीवुड अदाकारा डिंपल कपाड़िया को मुख्य किरदारों में देखा गया था। यह फिल्म 4 दिसंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी।