जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की रिलीज़ फिर टली, अब 2021 में होगी रिलीज़
Image Credit: Twitter
जेम्स बॉन्ड सीरीज की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' के लिए और इंतजार करना पड़ेगा। कोरोना के चलते फिल्म अब अगले साल 2021 में रिलीज़ होगी। एमजीएम, यूनिवर्सल और बॉन्ड निर्माताओं, माइकल जे विल्सन और बारबरा ब्रोक्कोली ने ऐलान किया कि जेम्स बॉन्ड सीरीज़ की 25वीं फिल्म 'नो टाइम टू डाई' अब दो अप्रैल 2021 को दुनियाभर में रिलीज़ होगी। जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी दी गई।