शिवसेना का कंगना पर तंज, 'सामना' में कहा- 'पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं करते'
Image Credit: Shortpedia
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में कंगना का नाम लिए बगैर हमला बोला है। शिवसेना ने अपने मुखपत्र के जरिए कहा, 'मुंबई PoK नहीं है। मुंबई अक्सर विवादों में रहती है इन सबके बावजूद यह प्रतिष्ठित है।' शिवसेना ने आगे कहा, 'फिल्म क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मुंबई को अपनी कर्मभूमि माना। मुंबई को बनाने में उनका अहम योगदान है। पानी में रहकर उन्होंने मगरमच्छ से बैर नहीं किया।'