बेहद डरावना है भूमि पेडनेकर की 'दुर्गामती' का ट्रेलर, 11 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
Image Credit: youtube
अक्षय कुमार निर्मित और भूमि पेडनेकर स्टारर फ़िल्म 'दुर्गामती- द मिथ' का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में भूमि के अलावा माही गिल, जीशु सेनगुप्ता, करण कपाड़िया और अरशद वारसी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म अशोक द्वारा लिखित और निर्देशित की गई है। फिल्म 11 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी। ये फिल्म तमिल-तेलुगु फ़िल्म ‘भागमती’ का रीमेक है।