इस बार ऑस्कर अवॉर्ड्स में मिलेगी ओटीटी फिल्मों को भी जगह
Image Credit: Shortpedia
एकेडमी मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस ने अगले साल होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड्स में इस साल डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होने वाली फिल्मों को भी ऑस्कर के दायरे में लाने की घोषणा की। इस साल कोरोना के चलते सिनेमाघर बंद हैं। जिसके चलते फिल्में सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं, इसलिए ये फैसला लिया गया है। नया नियम वर्ष 2021 में होने वाले ऑस्कर समारोह तक ही लागू रहेगा।