आज है अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का 35वां जन्मदिन
Image Credit: Shortpedia
आज अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 35 साल की हुईं। 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन में जन्मी दीपिका ने 2007 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वे 26 से ज्यादा फिल्मों में बतौर एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं। 'ओम शांति ओम' की डायरेक्टर फराह खान अपनी फिल्म के लिए नया चेहरा तलाश रही थीं। उन्होंने अपनी दोस्त मलाइका अरोड़ा से मदद मांगी। तब दीपिका पादुकोण सामने आई।