अभिजीत भट्टाचार्य ने शाहरुख की आवाज बनकर गाए एक से बढ़कर एक गाने
Image Credit: Shortpedia
अभिजीत भट्टाचार्य को साल 1983 में हिंदी फिल्मों में गाने का मौका मिला। उन्होंने पहली बार फिल्म 'मुझे इंसाफ चाहिए' के लिए 'प्रेम दूत आया' गाना गया। 90 के दशक में जब कुमार सानू और उदित नारायण का सिक्का चल रहा था उस वक्त अभिजीत का 'वादा रहा सनम' गाना सुपरहिट हुआ था। उन्हें शाहरुख खान की आवाज कहा जाने लगा था। उन्होंने शाहरुख के लिए काफी हिट गीत गाए।