आज है आलिया भट्ट का जन्मदिन, 6 साल की उम्र में फेस किया था कैमरा
Image Credit: Shortpedia
आलिया भट्ट अपना जन्मदिन 15 मार्च को मनाती हैं। छह साल की उम्र में आलिया भट्ट ने अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री प्रीति जिंटा की फिल्म 'संघर्ष' में काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के बचपन का किरदार निभाया था। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर आलिया भट्ट ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशक करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से की थी।