आज ही 1932 में जन्मा था बॉलीवुड का मोगैंबो, ज़िन्दगी के 21 साल किया था ये काम
Image Credit: Shortpedia
एक खलनायक के तौर पर हमेशा के लिए अमर हुए अमरीश पुरी आज ही 1932 में जन्मे। उन्होंने कभी मोगैंबो बने तो कभी दामिनी के चड्ढा। हर रोल में वो मुफीद साबित हुए। अमरीश पुरी ने जिंदगी के 21 साल कर्मचारी बीमा निगम में काम किया था। हालांकि उन्हें थिएटर का शौक तो था, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके मिल नहीं रहे थे। उन्हें गुज़रे हुए 15 साल हो गए हैं।