सलमान और आमिर को 100 करोड़ी क्लब में पहुंचाने वाली असिन का है आज बर्थडे
Image Credit: Shortpedia
26 अक्तूबर 1985 को जन्मीं अभिनेत्री असिन ने 2001 में मलयाली फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया। वो ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर भी हैं। उन्हें आठ भाषाओं का ज्ञान है। उन्होंने 2008 में फिल्म 'गजनी' से बॉलीवुड डेब्यू किया। असिन ने साल 2016 में बिजनेसमैन राहुल शर्मा से शादी की। सलमान के साथ उन्होंने लंदन ड्रीम्स और रेडी में काम किया। उन्होंने हाउसफुल 2, खिलाड़ी 786 जैसी फिल्में अक्षय के साथ कीं।