13 साल की उम्र से मॉडलिंग करने वाली आयशा टाकिया आज मना रहीं 35वां जन्मदिन
Image Credit: Shortpedia
10 अप्रैल 1986 को मुंबई में जन्मी एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज 35 साल की हुईं। 13 साल की उम्र से ही मॉडलिंग कर रही हैं। 2004 में आई फिल्म 'टार्जन: द वंडर कार' से आयशा ने डेब्यू किया था। 2009 में सलमान की सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड' से आयशा काफी लोकप्रिय हुईं। उनकी आखिरी फिल्म 'आप के लिए हम' 2013 में रिलीज हुई। आयशा ने सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की।