आज है आयुष्मान खुराना का जन्मदिन, 11 साल तक डेट करने के बाद रचाई ताहिरा से शादी
Image Credit: Instagram
14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में जन्में आयुष्मान खुराना का आज जन्मदिन है। फिल्मों में आने से पहले आयुष्मान खुराना रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम करते थे। फ़िल्मों में उन्हें पहला ब्रेक डायरेक्टर शूजित सरकार ने दिया। 'विकी डोनर', 'नौटंकीसाला', 'बेवकूफियां', 'हवाईजादा', 'दम लगाकर हईशा', 'शुभ मंगल सावधान' जैसी कई फ़िल्में की हैं। आयुष्मान ने अपनी दोस्त ताहिरा कश्यप से 2011 में शादी की। दोनों ने एक-दूसरे को 11 साल तक डेट किया था।