जन्मदिन विशेष: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं विक्रम गोखले
Image Credit: Shortpedia
30 अक्तूबर 1940 को पुणे में जन्मे विक्रम गोखले हिंदी सिनेमा के साथ-साथ मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता हैं। स्वर्ग नरक, इंसाफ, अग्निपथ, खुदा गवाह, अधर्म, तड़ीपार, आंदोलन, हम दिल दे चुके सनम, भूल भूलैया, दे दना दन, बैंग बैंग, अय्यारी, हिचकी और मिशन मंगल जैसे फिल्मों में वो दिख चुके हैं। वो फिलहाल फिल्मों में सक्रिय हैं। उनके पिता चंद्रकांत गोखले भी मराठी थियेटर और फिल्मों के अभिनेता थे।