49वां जन्मदिन मना रही कश्मीरा, कृष्णा से पहले हो चुकी है एक और शादी
Image Credit: Shortpedia
आज बॉलीवुड अभिनेत्री कश्मीरा शाह 49वां जन्मदिन मना रही हैं। गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक से पहले कश्मीरा की हॉलीवुड प्रोड्यूसर ब्रेड लिसरमैन से शादी हो चुकी है। शादी के 6 साल बाद पहले पति से तलाक के बाद 12 साल छोटे कृष्णा से उन्होंने शादी रचाई थी। जयपुर में 'और पप्पू पास हो गया' फिल्म की शूटिंग में ये दोनों एक-दूसरे से मिले थे। 2012 में कृष्णा और कश्मीरा ने शादी कर ली थी।