आज है निहारिका कोनिडेला की शादी; चिरंजीवी, पवन कल्याण समेत कई सितारे होंगे शामिल
Image Credit: Shortpedia
अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला की आज शादी है। निहारिका की शादी में राम चरण, पवन कल्याण और चिरंजीवी समेत कई साउथ इंडियन इंडस्ट्री के सितारे शामिल होंगे। शादी में अल्लू अर्जुन एंड फैमिली शामिल होगी। संगीत सेरेमनी के दौरान निहारिका और चैतन्य ने स्टेज पर डांस किया। चिरंजीवी और नागा बाबू मेहंदी सेरेमनी में एक फ्रेम में कैद हुए। निहारिका की शादी राजस्थान के उदयपुर में उदय विलास पैलेस में होगी।