आज है अभिनेत्री सागरिका घाटगे का जन्मदिन, जहीर खान से की थी शादी
Image Credit: Shortpedia
आज शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सागरिका घाटगे का जन्मदिन है। वो अभिनेता विजयेंद्र घाटगे की बेटी हैं। सागरिका की दादी सीता राजे घाटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर की बेटी थीं। सागरिका जब पढ़ाई कर रही थीं तभी से उन्हें ऐड फिल्मों में काम करने के ऑफर आने लगे थे। सागरिका ने फिल्म 'चक दे इंडिया' से अपना करियर शुरू किया। सागरिका ने पूर्व क्रिकेटर जहीर खान से 2017 में शादी की।