आज ही के दिन 1933 में जन्मी थीं बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड की 'ट्रेजडी क्वीन' मीना कुमारी आज ही के दिन 1933 में जन्मी थीं। एक तरफ जहां उन्होंने सफलता के झंडे गाड़े तो वहीं निजी जिंदगी में काफी दर्द भी झेला। वो शादीशुदा कमाल अमरोही को दिल दे बैठी थीं लेकिन कुछ ही समय में रिश्ते में दरार आ गई थी। 1964 में मीना कुमारी और कमाल अमरोही अलग हो गए और 'पाकीजा' भी अधर में लटक गई। 31 मार्च 1972 को उनका निधन हुआ।