नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुआ नवाज़ की नई फ़िल्म 'सीरियस मेन' का ट्रेलर
Image Credit: twitter
नेटफ्लिक्स पर 2 अक्टूबर को नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी की फ़िल्म सीरियस मेन रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है। अंडर करेंट ह्यूमर के साथ 'सीरियस मेन' एक इमोशनल ड्रामा फ़िल्म है, जो मनु जोसेफ के नॉवल पर आधारित है। फ़िल्म एक पिता और उसके मेधावी बेटे की कहानी है। फ़िल्म के निर्देशक सुधीर मिश्रा हैं। फ़िल्म में अक्षत दास, श्वेता बसु प्रसाद और नासर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।