सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' का ट्रेलर जारी, अभिनेत्री का दिखा अलग अंदाज
Image Credit: shortpedia
सान्या मल्होत्रा फिल्म 'पगलैट' में अपनी भूमिका को लेकर सुर्खियों में रही हैं। सान्या की यह फिल्म 26 मार्च को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हाल में जारी किए गए टीजर में सान्या बेहद अल्हड़ अंदाज में नजर आयी थीं। अब इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें सान्या बोल्ड महिला के किरदार में नजर आ रही हैं। यह फिल्म एक मिडिल क्लास परिवार की कहानी के इर्दगिर्द घूमती है।