TRP घोटाला: मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO को किया गिरफ्तार
Image Credit: Newsbyte
रविवार को टीवी रेटिंग पॉइंट्स (TRP) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने रिपब्लिक टीवी के CEO विकास खानचंदानी को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया। इस घोटाले में ये कुल 13वीं गिरफ्तारी है और मामले में रिपब्लिक टीवी के कई अधिकारी पुलिस के शक के घेरे में हैं। चैनल के पश्चिमी क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को मामले में पिछले महीने ही गिरफ्तार किया जा चुका है।