टीवी एक्ट्रेस सारा खान कोरोना पॉजिटिव, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Image Credit: Shortpedia
टीवी एक्ट्रेस सारा ख़ान कोरोना वायरस की चपेट में आ गयी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी देते हुए बताया, 'आज ही उनका COVID-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। संबंधित अधिकारियों और डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन में रहने का मशविरा दिया है। उनकी तबीयत ठीक है और वे जल्द रिकवरी की उम्मीद कर रही हैं।' उनके दोस्त और शुभचिंतक सारा के जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।