दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के दो भाई हुए COVID-19 पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के भाई एहसान खान और असलम खान का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. वे दोनों इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं. दरअसल, सांस लेने में दिक्कत होने के बाद 90 वर्षीय एहसान और 88 वर्षीय असलम को शनिवार को देर रात लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था. वहां उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया. दोनों भाइयों का इलाज डॉ. जलील पारकर कर रहे हैं.