बर्थडे स्पेशल: देर रात शाहरुख के बंगले के बाहर जमा हुए फैंस, किंग खान ने किया सरप्राइज
Image Credit: Twitter@ANI
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का आज जन्मदिन है| शनिवार की रात शाहरुख के कई फैंस मुंबई में उनके बंगले मन्नत के बाहर जमा हुए। शाहरुख ने भी फैंस को निराश नहीं किया और अपने 54वें जन्मदिन पर फैंस को अभिवादन करने के लिए देर रात अपने घर की बालकनी पर आए। उन्होंने हाथ जोड़कर फैंस का अभिनंदन किया। शाहरुख को देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।