उर्वशी रोतेला का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, हैकर्स ने की मोटी रकम की मांग
Image Credit: shortpedia
एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का फेसबुक अकाउंट हैक होने की खबर सामने आई है। इसकी जानकारी उर्वशी ने ट्वीट के जरिए देते हुए लिखा, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। आप किसी भी संदेश या पोस्ट पर प्रतिक्रिया न जताएं। क्योंकि यह मेरे या मेरी टीम के द्वारा नहीं किए जा रहे हैं। 'उर्वशी का कहना है कि अब हैकर्स ने उनसे पैसों की भी मांग करनी शुरु कर दी है।