आयुष्मान संग बनीं वाणी की जोड़ी, 'वॉर' से मिले प्यार के लिए कहा- 'शुक्रिया'
Image Credit: Shortpedia
निर्देशक अभिषेक कपूर की अगली फिल्म में बतौर अभिनेत्री वाणी कपूर की एंट्री हुई। फिल्म में नायक आयुष्मान खुराना हैं। वाणी के साथ काम करने को लेकर अभिषेक उत्साहित दिखे। वहीं वाणी का भी कुछ ऐसा ही हाल है। वाणी ने फिल्म वॉर के दौरान फैंस से मिले प्यार के लिए उन्हें शुक्रिया कहा। गौरतलब है कि वॉर में वो ऋतिक के अपोजिट थीं। वॉर में टाइगर श्रॉफ भी थे।