'भेड़िया' की शूटिंग के लिए प्राइवेट जेट से अरुणाचल प्रदेश पहुंचे वरुण और कृति
Image Credit: Instagram
वरुण धवन और कृति सैनन अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' की शूटिंग के लिए प्राइवेट जेट से अरुणाचल प्रदेश पहुंचे। जानकारी वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट में वरुण ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वरुण एक भेड़िए की तरह अवाज निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। कृति सैनन ने एक फोटो शेयर कर लिखा, "भेड़िया अरुणाचल प्रदेश में पहुंच गया है।"