वरुण धवन और सारा की 'कुली नंबर 1' को सोशल मीडिया पर किया गया बायकॉट
Image Credit: social media
पिछले करीब दो महीने से सोशल मीडिया पर नेटिजन्स स्टार किड्स और बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को ट्रोल कर रहे हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर स्टार किड्स की फिल्मों का भी बहिष्कार किया जाने लगा है। दरअसल, इन दिनों वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नंबर 1' को बॉयकॉट किया जाने लगा है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही यह सिलसिला जारी है।