शाहरुख और काजोल को पति-पत्नी समझते थे वरुण धवन, घर में गौरी को देख रह गए थे दंग
Image Credit: zee news
शाहरुख और काजोल ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है. पर्दे पर अगर शाहरुख और काजोल हों तो फिल्म का हिट होना भी तय है. बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन, शाहरुख खान और काजोल को पति-पत्नी समझने लगे थे. इस बात का खुलासा खुद वरुण धवन ने किया. साथ ही वरुण धवन ने बताया कि जब उन्होंने गौरी खान को शाहरुख के घर पर देखा तो वह हैरान हो गए थे.