विक्की-कैटरीना वैडिंग: शादी की फुटेज के लिए अमेजन प्राइम के साथ 80 करोड़ में हुई थी डील - रिपोर्ट
Image Credit: India Today
विक्की और कैटरीना आज 9 दिसंबर को एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी शादी की फुटेज ओटीटी प्लेटफॉर्म को बेची है। उन्होंने शादी के वीडियोज़ और फोटोज़ ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को 80 करोड़ रुपये में बेचे हैं। ऐसे में अब फैंस सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस कपल की रॉयल वेडिंग को देख सकेंगे।