विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर की फिल्म का नाम हो सकता है 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता विक्की कौशल और मिस वर्ल्ड रह चुकीं अभिनेत्री मानुषी छिल्लर अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। खबरों की मानें तो अब उनकी आगामी फिल्म का नाम तय कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' हो सकता है। यह फिल्म 'यश राज फिल्म्स' के बैनर तले बने रही है और इसमें अभिनेता विक्की के साथ मानुषी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।