विक्की कौशल की फिल्म 'मिस्टर लेले' में भूमि पेडनेकर हो सकती हैं शामिल
Image Credit: shortpedia
विक्की कौशल की फिल्म 'मिस्टर लेले' में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर को अहम भूमिका के लिए कास्ट किया जा सकता है। इससे पहले फिल्म में वरुण धवन और भूमि को लीड रोल के लिए कास्ट करने की खबरें सामने आई थीं। बाद में ये दोनों प्रोजेक्ट से बाहर हो गए थे। वहीं, इस फिल्म में कियारा अडवाणी को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान कर रहे हैं।