विद्या ने ठुकराई मंत्री की डिनर की पेशकश, रोकी गई यूनिट की गाड़ी
Image Credit: Shortpedia
विद्या बालन जब 'शेरनी' की शूटिंग के लिए बालाघाट में थीं, तब वन मंत्री विजय शाह ने उन्हें डिनर का न्योता दिया, लेकिन विद्या ने न्योता ठुकराया। जब दूसरे दिन फिल्म प्रोडक्शन के लोग साइट पर पहुंचे तो डीएफओ ने यूनिट की गाड़ियां रोक दीं। इसके बाद वन विभाग के रवैये की जानकारी राज्य शासन तक पहुंच गई, इसके बाद तुरंत डीएफओ को निर्देशित किया गया और शूटिंग शुरू हुई।