विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' सिनेमाघरों की बजाय अमेजन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
Image Credit: Shortpedia
विद्या बालन फिल्मों में अपनी चुलबुली और नटखट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। हालिया उनकी सक्रियता फिल्मों में कम है। वह काफी समय से फिल्म 'शेरनी' को लेकर चर्चा में बनी हुई थीं। अब इस फिल्म से जुड़ी एक ताजा जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो विद्या की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शेरनी' को आने वाले दिनों में सिनेमाघरों के बजाय अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा।