विद्युत जामवाल ने किया अगली एक्शन फिल्म 'सनक' का ऐलान, सामने आया पहला पोस्टर
Image Credit: shortpedia
बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इंडस्ट्री में अपने जबरदस्त एक्शन के लिए पहचान वाले अभिनेता विद्युत को इस बार उनकी भावुक करने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'सनक' में देखा जाएगा। अभिनेता ने अब अपनी फिल्म का ऐलान करते हुए इसका पहला पोस्टर भी सोशल मीडिया पर जारी कर दिया है। कनिष्क वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह और जी स्टूडियों मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।