छेड़छाड़ के आरोपों के चलते फिल्म ‘शेरनी’ से बाहर हुए विजय राज
Image Credit: Shortpedia
छेड़छाड़ के आरोपों से घिरे अभिनेता विजय राज को फिल्म ‘शेरनी’ से बाहर निकाल दिया गया है। उनको हटाने पर प्रोड्यूसर्स को हर दिन के हिसाब से 20 लाख रुपए का घाटा होगा, क्योंकि विजय राज फिल्म के पहले शेड्यूल से हैं। अब फिल्म को रीशूट करना होगा। प्रोड्यूसर्स अपने नाम पर किसी तरह का विवाद नहीं होने देना चाहते। इसलिए उन्होंने विजय राज को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।