थियेटर्स में नहीं ओटीटी पर रिलीज़ होगी विजय सेतुपति की पहली हिंदी फिल्म
Image Credit: Twitter
विजय सेतुपति की पहली हिंदी फिल्म ‘मुंबईकर’ अब सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। लंबे समय तक फिल्म वितरकों की राह तकती रही सिनेमैटोग्राफर से निर्देशक बने संतोष सिवन की फिल्म अब सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी। फिल्म में विक्रांत मैसी, विजय सेतुपति, तान्या मानिकतला, संजय मिश्रा, रणवीर शौरी और सचिन खेडेकर भी होंगे। फिल्म 'मुंबईकर' के साथ विजय सेतुपति हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं।